सोनभद्र । जिलाधिकारी बी. एन. सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण अभियान गंगा समिति,पर्यावरण समिति की बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। इस क्रम में जनपद सोनभद्र में भी
वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा, 0 1 जुलाई से 7 जुलाई, 2025 तक जनपद में वृक्षारोपण हेतु विशेष अभियान चलाया जायेगा, इस अभियान के अन्तर्गत जनपद के प्रमुख चिन्हित स्थलों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा।
जनपद सोनभद्र में लगभग 86 लाख पौध रोपण का लक्ष्य रखा गया है, जनपद सोनभद्र में वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत सभी अमृत सरोवर, ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण किया जायेगा, एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के अन्तर्गत सभी लोग एक पौध का रोपण अवश्य करें, वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत एकलव्य वन, अटल वन, विरासत वृक्ष वाटिका, त्रिवेणी वन के नाम से विभिन्न स्थलों पर पौध रोपण किया जायेगा। नदियों के किनारे बसे गांवों मे भी वृक्षारोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग गढ्ढा की खुदाई से सम्बन्धित कार्य ससमय पूर्ण करा लें और उसकी रिपोर्ट वन विभाग के कार्यालय के उपलब्ध करा दे।, समय से आवश्यकता के अनुरूप पौध रोपण से सम्बन्धित सूची भी वन विभाग को उपलब्ध करा दें, पौधों का उठान भी नर्सरियों से समय से कर लिया जाये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) डी0एफ0ओ0 राबर्ट्सगंज कुंज बिहारी वर्मा, डी0सी0 मनरेगा, रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित गण उपस्थित रहें।
स्वस्थ्य पर्यावरण ही स्वस्थ्य जीवन की नीव-जिलाधिकारी
