सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में ज्ञान सारथी, युवा प्रबंधक और क्विज-सम्राट पुरस्कार प्रदान 

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के वार्षिक निष्पादन समीक्षा और पुरस्कार समारोह में 1 अप्रैल, 2025 को गोपबंधु सभागार में आयोजित वार्षिक समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण समारोह में ज्ञान सारथी, डीआईसी ट्रॉफी फॉर युवा प्रबंधक (यंग मैनेजर्स) और डीआईसी क्विज-सम्राट पुरस्कार प्रदान किए गए। आरएसपी के निदेशक प्रभारी,  आलोक वर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए। 

मुख्य महाप्रबंधकों के बीच आयोजित ज्ञान सारथी प्रबंधन क्विज के विजेताओं को समारोह में निदेशक प्रभारी द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (यूटिलिटी एंड एनवायरनमेंट), हीरालाल महापात्र इस प्रतियोगिता के  विजेता रहे, जबकि मुख्य महाप्रबंधक (पीपीएंडसी), सुश्री सुनीता सिंह और मुख्य महाप्रबंधक (आंतरिक लेखा परीक्षा),  जी एस दास क्रमशः प्रथम और द्वितीय उप विजेता  रहे। निदेशक प्रभारी ने को शॉल और प्रतीक उपहार देकर सम्मानित किया। 

निदेशक  प्रभारी ने वर्ष 2024-25 के लिए युवा प्रबंधकों के लिए डीआईसी ट्रॉफी भी प्रदान की। वरिष्ठ प्रबंधक (कोक ओवेन्स), सुश्री तनुश्री परिडा, वरिष्ठ प्रबंधक (एचएसएम-2), सुश्री रीता मुर्मू और प्रबंधक (एनपीएम) सुश्री ज्योतिर्मयी रौतिया, को विजेता ट्रॉफी और 15000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। 

वरिष्ठ प्रबंधक (एचएसएम-2), अनूप अग्रवाल, प्रबंधक (डब्ल्यूएमडी) और  दीपक गर्ग, उप प्रबंधक (आर एंड सी लैब),  बटा कृष्ण गिरि की टीम ने प्रथम उप विजेता का पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि सहायक प्रबंधक (कोक ओवन),  गोपाल वर्मा, सहायक प्रबंधक (आईएंडए)  अजय कुमार और सहायक प्रबंधक (एसपी-3),  शानू सिन्हा की टीम ने द्वितीय उप विजेता  का पुरस्कार प्राप्त किया। प्रत्येक प्रथम उप विजेता को 10000/- रुपये का नकद पुरस्कार मिला, जबकि प्रत्येक द्वितीय रनर अप को 5000/- रुपये का नकद पुरस्कार मिला।

नगर इंजीनियरिंग (सिविल) विभाग की दो सदस्यीय टीम ने वर्ष 2024-25 के लिए डीआईसी क्विज-सम्राट ट्रॉफी जीती। निदेशक प्रभारी ने नगर इंजीनियरिंग (सिविल) विभाग के  अजु जॉर्ज और सुश्री झरणा तांती की विजेता टीम को डीआईसी क्विज सम्राट पगड़ी से नवाजा गया और प्रत्येक सदस्य को योग्यता प्रमाण पत्र और 5000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया। उल्लेखनीय है कि, प्रथम उप विजेता  का पुरस्कार कोक ओवन की टीम ने जीता जिसमें  डी के डे और  टी के नंदा शामिल थे। दूसरा उप विजेता हॉट स्ट्रिप मिल-2 विभाग की टीम ने जीता जिसमें  एस के दास और श्री जे जेना शामिल थे। प्रथम और द्वितीय उप विजेता को प्रत्येक प्रतिभागी के लिए क्रमशः 3000 रुपये और 2000 रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त हुआ ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *