सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर का हुआ आयोजन 

Spread the love

रांची। निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल मुख्यालय, राँची के मार्गदर्शन में दिनांक 10 जून 2025 को सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र में एक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिकायत निवारण शिविर के दौरान सी.सी.एल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र एवं पिपरवार क्षेत्र में लंबित मामलों के निपटान और कम्पनी के कर्मचारियों, कर्मचारियों के आश्रितों, ठेका श्रमिकों एवं अन्य हितग्राहियों की शिकायतों के समाधान हेतु बैठक हुई।

इस शिविर में कुल 30 शिकायतें दर्ज की गई। प्राप्त शिकायत ज्यादातर सीएमपीएफ/पेंशन के भुगतान में विलंब से संबंधित थी एवं इसके अलावा कुछ नौकरी/सेवा मामले तथा ठेका श्रमिकों से संबंधित थी। संबंधित क्षेत्र के शिकायतकर्ताओं के लंबित मामलों को जानने के बाद कुछ मामलों का समाधान किया गया एवं शिकायतों के समयबद्ध और विशिष्ट समाधान का आश्वासन दिया गया। 

ज्ञात हो कि विगत वर्ष 2024-25 में सीसीएल द्वारा कुल ऐसे 07 शिविर लगाए गए थें और इस वर्ष 2025-26 में भी सीसीएल द्वारा ऐसे 12 शिकायत निवारण शिविर लगाए जाने है। सीसीएल प्रबंधन की यह सोच है कि अगर हम अपने कर्मचारियों एवं हितग्राहियों के समस्याओं को तीव्र गति से निपटारन करेंगे तो इससे कम्पनी का विकास होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों की शिकायतों का त्वरित समाधान था। इस शिविर में सीसीएल मुख्यालय, राँची से श्रीमती कविता गुप्ता, महाप्रबंधक(मा.सं./श्रमशक्ति/समाधान),  राजीव रंजन शर्मा, महाप्रबंधक (सामाजिक सुरक्षा),  गौतम चौधरी, मुख्य प्रबंधक(समाधान सेल), शिखा अवस्थी, सहायक प्रबंधक(मा.सं.), मगध-संघमित्रा क्षेत्र से श्री धनंजय कुमार सिंह, अमला अधिकारी(खनन),  राजीव कुमार सिन्हा, अमला अधिकारी(प. एवं प.),  दिलीप कुमार सिंह,परियोजना पदाधिकारी, संघमित्रा परियोजना,  मनिक कुजूर, अमला अधिकारी(मा.सं.),  पवन सिंह, प्रबंधक(वित्त),  अभिषेक आनंद, उप प्रबधक(मा.सं.),,  दिग्विजय कुमार, नोडल अधिकारी(सीएसआर) तथा पिपरवार क्षेत्र से  रवि बाड़ा प्रबंधक(मा.सं.), हेमचंद महतो, प्रबंधक(मा.सं.),  अरुण कुमार महतो,उप प्रबंधक(मा.सं.) उपस्तिथ हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *