एनटीपीसी कोलडैम के 25 वें स्थापना दिवस पर भव्य पारंपरिक हिमाचली धाम का आयोजन

Spread the love

विलासपुर / एनटीपीसी कोलडैम द्वारा एनटीपीसी के 25 वें स्थापना दिवस के अवसर एक भव्य पारंपरिक हिमाचली धाम का आयोजन किया, जिसमें परियोजना प्रभावित क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, उप-प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, स्कूलों के प्राचार्यो, प्रशासन, वन विभाग, पी. डब्ल्यू. डी.,सभी संविदा कर्मचारी एवं अन्य महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। इस वृहद आयोजन में सभी एनटीपीसी कर्मचारियो एवं उनके परिवारजनों सहित लगभग 1100 व्यक्तियों ने भोज गृहण किया।

इस भव्य आयोजन में हिमाचल के पारंपरिक व्यंजन परोसे गए और सभी मेहमानों ने एनटीपीसी कर्मचारियों के साथ मिलकर एनटीपीसी कोलडैम की गौरवमयी यात्रा के उत्सव का आनंद लिया और एनटीपीसी कर्मचारियो को बधाईयाँ दीं।

इस आयोजन के माध्यम से एनटीपीसी कोलडैम ने परियोजना प्रभावित क्षेत्र के हितधारकों एवं अन्य महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों सुदृढ़ किया और एनटीपीसी की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साथ मिलकर मनाने और परस्पर सहयोग के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *