एनटीपीसी विंध्याचल में नॉर्दर्न रीजन क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26  का भव्य उद्घाटन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 6 अप्रैल 2026 को डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में नॉर्दर्न रीजन क्रिकेट टूर्नामेंट (एनआर आईआरएसएम) 2025–26 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संदीप नाइक, कार्यकारी निदेशक (सिंगरौली) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में  एस.एन. पाणिग्रही, मुख्य महाप्रबंधक(मानव संसाधन) एवं क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रमुख (एनआर एवं एसआर),  संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल),   किशोर कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण, सिंगरौली) तथा  पी.के. नायक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण, रिहंद) सहित वरिष्ठ प्रबंधन टीम मौजूद रही। साथ ही डॉ. जनार्दन पांडेय, प्राचार्य (डीपीएस), विभागाध्यक्षों, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधियों, सीआईएसएफ अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल) के स्वागत भाषण से हुआ, जिसके पश्चात दिवाकर कौशिक, सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं आरईडी (एनआर) का प्रेरणादायक ऑडियो संदेश प्रसारित किया गया। इसके बाद ध्वजारोहण, एनटीपीसी गीत, मशाल प्रज्वलन एवं प्रतिभागी टीमों की भव्य मार्च-पास्ट ने समारोह को गरिमा प्रदान की।  संदीप नाइक एवं संजीब कुमार साहा ने क्रमशः हिंदी एवं अंग्रेजी में खेल शपथ दिलाई, जिसमें अनुशासन, ईमानदारी एवं टीम भावना पर बल दिया गया।
इस टूर्नामेंट में विंध्याचल, सिंगरौली, रिहंद, ऊंचाहार, टांडा, दादरी, मेजा एवं झज्जर सहित कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 11 अप्रैल 2026 तक डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम, विंध्यनगर एवं निगाही स्टेडियम, एनसीएल में किया जा रहा है।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण गणमान्य अतिथियों द्वारा टूर्नामेंट ट्रॉफी का अनावरण रहा। अपने संबोधन में श्री साहा ने खेलों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल के विकास पर जोर दिया, वहीं एस.एन. पाणिग्रही ने खेलों से प्राप्त मूल्यों को दैनिक जीवन एवं कार्यस्थल पर अपनाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। अंत में विंध्याचल वॉरियर्स एवं टीम दादरी लीजेंड्स के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसने टूर्नामेंट की जोशीली शुरुआत को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *