प्रयागराज में आयोजित उनतीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप का भव्य समापन 

Spread the love

 लखनऊ को मिला टीम चैंपियनशिप का खिताब, मुरादाबाद दूसरे और कानपुर तीसरा  स्थान पर जमाया कब्जा

  पुरुष  वर्ग की एकल स्पर्धा का खिताब हम्मीरपुर के गोविन्द को पहला और दूसरा स्थान लखनऊ  के मोहम्मद आरिफ को

महिलावर्ग का खिताब मन्तसा इकबाल और दूसरा सौम्या यादव वाराणसी को

  प्रयागराज । ठाकुर हरनारायन सिंह ग्रूप आफ कालेज के खेल कक्ष  में 16 अप्रैल से चल रही  29 वीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप के  चौथे और अन्तिम दिन आज खेले गये टीम चैंपियनशिप इवेन्ट के मैचों में  लखनऊ  विजेता और मुरादाबाद उप विजेता रहा। कानपुर  को तीसरा स्थान मिला । पुरुष वर्ग के एकल स्पर्धा में गोविंद कश्यप हमीरपुर को पहला मोहम्मद आरिफ लखनऊ को दूसरा शाहिद अली प्रयागराज को तीसरा अरशदुल्लाह खान मुरादाबाद को चौथा मोहम्मद ताबिश प्रयागराज को पांचवा साजिद मुजफ्फरनगर को छठवां रेहान आगरा को सातवां और पंकज सिंघानिया झांसी को आठवां स्थान प्राप्त हुआ ।

 इसी क्रम  में महिला वर्ग  में  मन्तसा इकबाल  को पहला, सौम्या यादव को दूसरा, रितम्भरा को तीसरा,रिषिता केशरी को  चौथा, कामना को पांचवा, अंजली  केशरी को छठां, दीपाली यादव को सातवां और हरियाली सिंह  को आठवां स्थान प्राप्त हुआ ।

     मैच के समाप्ति के बाद विजयी खिलाड़ियों को ट्राफी, मेडल और प्रमाणपत्र  का वितरण महिला पुरूष  दोनों वर्गों के  प्रथम आठ स्थान पर रहे एकल विजेताओं और  टीम चैंपियनशिप  के विजेता उपजेताओं को आयोजन समिति के सदस्यों के हाथों प्रदान किये गये ।

मैचों का संचालन  उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, सचिव, आयोजन  समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, चैंपियनशिप के आयोजन सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन के नेतृत्व  में  प्रधान निर्णायक  सरदार रणवीर  सिंह  सहायक प्रधान निर्णायक रमेश वर्मा और दो दर्जन स्थानीय अंपायरों ने किया । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *