भारत सरकार की आतंकवाद और उग्रवाद के प्रति जीरो टाॅलरेंस की नीति आतंकवाद को प्रभावी ढंग से नेस्तनाबूद कर रही: मुख्यमंत्री

Spread the love

मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में दिवंगत हुए शुभम द्विवेदी के परिजनों से उनके कानपुर नगर स्थित आवास पर भेंट की

मुख्यमंत्री ने शुभम द्विवेदी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की, शोकाकुल परिजनोें के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की

आतंकी घटना को अंजाम देने तथा इस साजिश का हिस्सा बनने वाले विषैले फनों को कुचलने का काम किया जाएगा, आतंकियों को इस दुष्कृत्य की सजा अवश्य मिलेगी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में दिवंगत हुए शुभम द्विवेदी के परिजनों से उनके कानपुर नगर स्थित आवास पर भेंट की। शुभम द्विवेदी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हांेने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनोें के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में डबल इंजन सरकार उनके साथ खड़ी है। यह आतंकी हमला क्रूर, वीभत्स तथा कायराना कृत्य है। दुनिया के प्रत्येक देश तथा सभ्य समाज ने इस घटना की निन्दा की है।

मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर हुए हमले में कानपुर नगर के शुभम द्विवेदी भी दिवंगत हुए हैं। वह परिवार के एक मात्र पुत्र थे। उनका विवाह 02 माह पूर्व ही सम्पन्न हुआ था। आज दिवंगत शुभम द्विवेदी के परिजनों से भंेट हुई है। कल भी उनके पिता से बात हुई थी। शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर रात्रि में ही यहां आ चुका है। अब अन्तिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बताती है कि आतंकवाद अब अन्तिम सांस ले रहा है। जाति और धर्म पूछकर बहन-बेटियों के सिन्दूर को उजाड़ने का कृत्य कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता। खास तौर पर भारत के अन्दर यह कृत्य कतई स्वीकार्य नहीं है। भारत सरकार की आतंकवाद और उग्रवाद के प्रति जीरो टाॅलरेंस की नीति आतंकवाद को प्रभावी ढंग से नेस्तनाबूद कर रही है। कल आतंकवाद के ताबूत पर अन्तिम कील ठोंकने की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में सी0सी0एस0 (कैबिनेट कमेटी आॅन सिक्योरिटी) में इसके सम्बन्ध में निर्णय लिए गए हैं। देश के लोगों को इस दुःखद घड़ी में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व पर विश्वास करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम मंे घटना स्थल का दौरा किया है। आतंकवाद और उग्रवाद की पूर्ण समाप्ति के लिए पूरा भारत आगे बढ़ा है। आतंकी घटना को अंजाम देने तथा इस साजिश का हिस्सा बनने वाले विषैले फनों को कुचलने का काम किया जाएगा। आतंकियों को इस दुष्कृत्य की सजा अवश्य मिलेगी। प्रत्येक व्यक्ति इस घटना के आगामी परिणामों को देखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *