एनटीपीसी टांडा में बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला का समापन

Spread the love

अंबेडकरनगर।एनटीपीसी टांडा की नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत आयोजित एक माह की नि:शुल्क आवासीय बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला का समापन समारोह 16 जून 2025 को सरगम सभागार में संपन्न हुआ।

समारोह का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक,  जयदेव परिदा और गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा,संघमित्रा परिदा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर अजय सिंह यादव,महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, महिला मंडल सदस्याएं, प्रतिभागी बालिकाएं और उनके अभिभावक, प्रधानाचार्य, शिक्षक व ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

कार्यशाला में चयनित 10-12 वर्ष की बालिकाओं को एक माह के आवासीय प्रशिक्षण के दौरान शिक्षा, कला, आत्मरक्षा, योग व व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में रहने, भोजन, स्वास्थ्य व मनोरंजन की सभी सुविधाएं दी गईं। 

समापन कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा कथक, योगा आदि विषयों पर सुंदर व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं गईं। परिदा ने इस पहल को क्षेत्र की बेटियों के समग्र विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। हमारा प्रयास बेटियों के सपनों को मजबूत पंख देने का रहा है|

धन्यवाद ज्ञापन  रजनीश खेतान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन),अनुराग सिन्हा व संचालन सीएसआर अधिकारी श्रीमती निष्ठा सिंह ने किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *