एनटीपीसी काँटी में बालिका सशक्तिकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

Spread the love

मुजफ्फरपुर। एनटीपीसी काँटी ने सोमवार को बालिका सशक्तीकरण अभियान 2025 की शुरुआत की। इस अभियान का उद्घाटन  तापस साहा, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवम प्रचालन) एनटीपीसी काँटी ने किया। बालिका सशक्तीकरण अभियान में काँटी ब्लॉक के विभिन्न गांव से 40 बालिका शामिल हैं, जो 8 स्कूलों का प्रतिनिधित्व कर रही है. सशक्त बालिका सशक्त काँटी के थीम पर 26 मई से 22 मई तक चलने वाली इस कार्यशाला में छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी जिसमे गणित, अंग्रेजी, हिंदी आदि जैसे विषय पढ़ाये जाएंगे । इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को पौष्टिक भोजन भी मिलेगा।लड़कियों के समग्र विकास के लिए योग, नृत्य, संगीत, पेंटिंग आदि जैसी एक्स्ट्रा करीकुलर एक्टिविटीज भी प्रदान होंगी । साथ ही कम्प्युटर की ट्रेनिंग भी दी जाएंगी।

उद्घाटन समारोह में बोलते हुए ने  तापस साहा, महाप्रबंधक ने कहा की “एनटीपीसी कांटी आज से अगले चार सप्ताह तक आस पास के गाँव से 40 बालिकाओं के लिए बालिका सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान मे ना उन्हे सिर्फ किताबें पढ़ाई जाएंगी बल्कि हर वो चीजें बताई और पढाई जाएंगी जो उन्हे सशक्त बनने में मदद करेगी। एनटीपीसी जैसे कांटी के विकास के लिए हमेसा तत्पर रहती है ठीक उसी तरह से बालिकाओं की पूरी सुरक्षा और जिम्मेदारी के लिए तत्पर रहेगी। इस अभियान में हमारा सहयोग देने के लिए मैं बच्चो के अभिभावक, शिक्षक, और प्रधानाध्यापक को धन्यवाद देता हूँ।”

मौके पर मौजूद  महेशकुमार सुथार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी काँटी ने कहा की “यह अभियान बालिकाओ के ज़िन्दगी में ही नहीं बल्कि उनके परिवार में और सम्पूर्ण समाज में बदलाव लाएगा। 30 दिन बाद जब ये बच्चियां यहाँ से जाएँगी तो आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगी”। इस अवसर पर  संजीत कुमार, उप महाप्रबन्धक एवं अन्य वरीय अधिकारीगण मौजूद थे। धन्यवाद् ज्ञापन में  संजीत कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने पधारे सभी बालिकाओं, ग्रामीणों एवं उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *