स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया 

Spread the love

भदोही । जनपद भदोही में निदेशक महिला कल्याण उ0प्र0 व जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश के क्रम में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत “सेवा पखवाड़ा” व मिशन शक्ति 5 के तहत मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल के अध्यक्षता में नवरात्र के शुभ अवसर पर डायट परिसर, ज्ञानपुर में 21 बालिकाओं का कन्या पूजन, 11 बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के क्रम में महिला शक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 21 कन्याओं को तिलक पूजन करते हुए टोपी,चुनरी ,फल,मिठाई, पेन, भोजन प्रसाद एवं उपहार इत्यादि भेंट किया गया। 11 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाते हुए केक काटकर उन्हें बेबी किट व पोषण पोटली भेट किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनका योगदान हमारे समाज के विकास में अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का हक दिलाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करनी होगी ताकि हम एक समृद्ध और सशक्त समाज का निर्माण कर सकें। 
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने केंद्र व प्रदेश सरकार बालिकाओं एवं महिलाओं के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं, बेटियां देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना व अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज में बेटी और बहू के बीच का भेदभाव खत्म होगा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 06 श्रेणियों लाभ प्रदान किया जाता है। प्रथम श्रेणी बालिका के जन्म होने पर 5000/- द्वितीय श्रेणी बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त 2000/- तृतीय श्रेणी कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश पर 3000/- चतुर्थ श्रेणी कक्षा छः में बालिका के प्रवेश पर 3000/- पंचम श्रेणी कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश पर 5000/- एवं षष्ठम् श्रेणी बालिका द्वारा 12वीं उत्तीर्ण करने के उपरान्त स्नातक अथवा दो वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पर 7000/- प्रदान किया जाता है। जनपद में कुल 18570 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। क्रार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन से राजकुमार गुप्ता, ममता सिंह, रेशमा भारती, प्रियंका गुप्ता, आनन्द कुमार मौर्या, आलोक दूबे एवं शिक्षिका व काफी संख्या में छात्रायें उपस्थित रहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *