एनटीपीसी कोलडैम से नियोजित जल निष्कासन: भ्रामक खबरों का खंडन,सभी सुरक्षा मानकों का पालन

Spread the love

विलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम के जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार को कुछ नौकाओं के क्षतिग्रस्त होने संबंधी भ्रामक एवं अपुष्ट खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जलाशय से जल का निष्कासन पूर्व नियोजित कार्यक्रम और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार ही किया गया था।

उन्होंने बताया कि जल छोड़ने की प्रक्रिया से पूर्व बिलासपुर एवं मंडी जिलों के प्रशासन को अग्रिम सूचना दे दी गई थी ताकि नदी तट के पास कार्यरत लोगों को सतर्क किया जा सके।

सुरक्षा के तहत हूटर बजाए गए, मोबाइल वैन से उद्घोषणाएं की गईं और लोगों को संभावित खतरनाक क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी। जल निष्कासन से जुड़ी सभी सावधानियां और चेतावनी प्रक्रियाएं पूरी तरह से अपनाई गई थीं।

एनटीपीसी कोलडैम परियोजना हमेशा सुरक्षा, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को प्राथमिकता देती है और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *