आमने सामने बाइक बाइक की टक्कर में पांच घायल, चार ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर 

Spread the love

अहरौरा मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा चकिया  मार्ग पर शनिवार शाम को लगभग  7  बजे दो बाइको में आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें चार युवको की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

वही एक घायल  सात वर्षीय बालक का उपचार  स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य में चल रहा है ।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अहरौरा चकिया रोड पर स्थित आनंदीपुर गांव के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल में आमने सामने  टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार 26 वर्षीय संदीप हरिजन पुत्र घूरे  निवासी नेवाज गंज चकिया चंदौली , 40 वर्षीय मंथरा देवी पत्नी हरि राम  निवासी बराहीपुर थाना अदलहाट , 32 वर्षीय राकेश चौहान पुत्र रामलखन चौहान उम्र निवासी बलिया  कला थाना चकिया चंदौली 26 वर्षीय सुक्खू पुत्र सीताराम निवासी नेवाजगंज चकिया चंदौली बिक्कर पुत्र घूरे उम्र 7 वर्ष  नेवाज गंज चकिया चंदौली घायल हो गए।मंथरा ने बताया कि वह बाइक से नेवाज गंज से अदलहाट जा रही थी कि आनंदपुर गांव के पास अहरौरा से चकिया के तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दिया जिसमें सभी लोग घायल हो गए । स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल  चार लोगों को  ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *