*घायलों के समुचित इलाज सुनिश्चित किए जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए निर्देश*
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के प्रयास से घायलों को मिलेंगे पचास-पचास हजार रुपए की आर्थिक मदद*
वाराणसी। आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में आरती के दौरान जलने से घायल 9 लोगों से मिलने प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी रविवार को सीएमओ के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से उनके कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। घायलों को भरोसा देते हुए पूर्व मंत्री डॉ तिवारी ने कहा कि उनके समुचित इलाज का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी को निर्देशित करते हुए कहा कि घायलों का उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उनकी हर संभव मदद किया जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों से घायलों का प्रॉपर ध्यान रखे जाने तथा समुचित चिकित्सा सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। डॉ तिवारी ने मौके से ही जिलाधिकारी से वार्ता कर समस्त घायलों को उपचार हेतु पचास हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी 9 घायलों को यह सहायता राशि प्रदान किया जाएगा। सभी भर्ती घायल सुरक्षित है तथा उनके समुचित इलाज़ की व्यवस्था कर दी गई है।
बताते चले कि चौक थाना क्षेत्र के संकठा माता मंदिर के पास आत्म विश्वेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार की रात आठ बजे रूई से शृंगार और पूजन के दौरान आग लग गई। आग से नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग दीपदान की लपटों से लगी थी। झुलसे हुए लोगों को इलाज हेतु लोगों ने मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया था। लेकिन आज से झुलसे लोगों की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था हेतु पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी एवं डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर महमूरगंज के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्लास्टिक सर्जरी की विशेष व्यवस्था है। ताकि जरूरत पड़े तो घायलों की सर्जरी भी कराई जा सके। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता भी उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
