राज्य महिला आयोग की सदस्य ने राजकीय अतिथि गृह ज्ञानपुर में सुनी महिलाओं की समस्याएं
भदोही । राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती नीलम प्रभात ने आज जनपद मुख्यालय के राजकीय अतिथि गृह ज्ञानपुर में आयोजित जन सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं से सम्बन्धित शिकायतों को सुना। सदस्य राज्य महिला आयोग के समक्ष आज कुल दहेज की मांग, घरेलू हिंसा सहित 19 पीड़ितों के द्वारा अपनी समस्याओं को रखा गया। जिसमें से 03 का त्वरित निस्तारण करते हुए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायती पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाधान कराया जाए। इस दौरान सदस्य राज्य महिला आयोग के समक्ष दो महिलाओं ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनके पति के द्वारा उन्हें घर से निकाल दिया गया है तथा फोन पर बार-बार धमकी दी जाती है जिसे सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनो पक्षों को बुलाकर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। इसी प्रकार अन्य समस्याओं को भी सुनते हुए समाधान हेतु निर्देशित किया गया।
श्रीमती नीलम प्रभात ने शासकीय व निजी कार्यालयों, संस्थाओ, संगठन, उत्पाद, विक्रय, वितरण व सेवा केन्द्र, शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थानो, नर्सिंग होम/अस्पतालों आदि के अधिकारियों व सम्बन्धित प्रबंधको को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं का कार्य स्थल पर जहां कार्मिकों की संख्या 10 से अधिक है उनमें महिलाओं के लैंगिंग उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतो की जांच हेतु अनिवार्य रूप से आन्तरिक परिवाद समिति का तत्काल गठन किया जाए। ताकि पीड़ित महिला कार्य स्थल पर हुए उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायत उस कार्यालय में गठित आन्तरिक परिवाद समिति में दर्ज करा सके। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे कार्य स्थल जहां कार्मिकों की संख्या 10 से कम है वहां की पीड़ित महिला उत्पीड़न की शिकायत जनपद में जिलाधिकारी द्वारा गठित कलेक्ट्रेट स्थित स्थानीय परिवाद समिति/जिला प्रोबेशन कार्यालय में दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने कहा जिन कार्य स्थलो में समिति का गठन नही पाया जाएगा उनके ऊपर रू 50000/- (पचास हजार रूपया) जुर्माना भी लगाया जा सकता हैं। जन सुनवाई के द्वारा
जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश , डीपीआरओ संजय मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, महिला थानाध्यक्ष उपस्थित रहें।
तत्पश्चात सदस्य राज्य महिला आयोग नीलम प्रभात ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर महिलाओं के समग्र उन्नयन हेतु कार्य करने पर बल दिया। साथ ही वन स्टाप सेण्टर का निरीक्षण करते हुए सभी स्टाप के कार्यों की सराहना की।
जनसुनवाई के पहले सदस्य नीलम प्रभात द्वारा जिला कारागार ज्ञानपुर का निरीक्षण कर महिला बंदियों को प्राप्त होने वाली सुविधाओं ,विधिक सेवा, स्वास्थ्य सहित अन्य आयामों पर बल दिया गया ।इस अवसर पर कारागार अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा महिला बंदियों द्वारा निर्मित राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश लोगो अंकित कालीन सप्रेम भेंट किया गया। सदस्य द्वारा कालीन बुनावट की सराहना की गई।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।