पांच दिवसीय सीमावर्ती क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम संपन्न

वाराणसी/ नेहरू युवा केंद्र वाराणसी, माय भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  वाराणसी जनपद के सारनाथ स्थित धमचक मेडिसिन सेंटर में चले पांच दिवसीय सीमावर्ती क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का रविवार को सकुशल समापन हो गया। 

NTPC

समापन समारोह की शुरुआत युवाओं की प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के  चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में उपस्थित युवाओं से कहा कि जहा विभिन्न प्रदेशों के लोग एक साथ मिलते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा का  संचार होता है। भारत विविधताओ का देश है, जहां अनेकता में एकता की झलक दिखाई पड़ती है। आपकी भेष–भूषा रहन–सहन क्यों न अलग हो लेकिन हमारा उद्देश्य केवल एक  भारत श्रेष्ठ भारत बनाना है। आप ऐसा काम करे जिससे आपके माता पिता, क्षेत्र, जनपद सहित प्रदेश का नाम रोशन हो सके ।भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना सहयोग जरूर दे साथ ही ऐसा काम करे जिससे समाज आपको हमेशा याद करे।

बताते चले कि पांच दिवसीय उक्त कार्यक्रम में  पश्चिम बंगाल (जलपाईगुड़ी) उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग)सिक्किम (सिक्किम)राजस्थान (गंगानगर) असम (कामरूप)बिहार के  (मधुबनी) जिले से आए हुए  युवाओं ने एक दूसरे की संस्कृति, भाषा,आचार–विचार खान–पान से रूबरू हुये थे। साथ ही युवाओं को काशी के धार्मिक स्थल बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ ,सारनाथ स्थित पवित्र बौद्ध स्थल के भ्रमण भी कराए गए थे।  कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया जिस क्रम में स्वच्छता अवार्ड पिंटू राजस्थान को मिला। सौम्या नौटियाल उत्तराखंड को अनुशासन , सांस्कृतिक आदान-प्रदान  अवॉर्ड सीमा एवं  रितु मनी राय असम को मिला। जैस्मिन खातून पश्चिम बंगाल को सांप्रदायिक सद्भाव एवं कंचन दहाल सिक्किम को प्रखर वक्ता सम्मान के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। ट्रैफिक पुलिस से आए देवानंद बनरवाल ने युवाओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता किया अतिथियों का स्वागत नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन नेहरू युवा केंद्र वाराणसी के जिला युवा अधिकारी प्रतीक साहू  द्वारा किया गया।  कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक अंगद यादव ने किया। इस अवसर पर रिंकी बलवंत, अर्चना बलवंत, कृति बलवंत, डॉ शिव शंकर यादव, राकेश यादव ,रिंकेश ,शिव प्रताप सिंह ,सुरेश भारद्वाज, खुशबू वर्मा ,सुमन बिंद, पारसनाथ यादव, इंद्रजीत यादव,  युवा आइकॉन राम सिंह वर्मा, कराटे ट्रेनर परंतोष,आदि उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *