मुर्गों से भरी पिकअप में लगी आग, हजारों मुर्गों की जलकर मौत

Spread the love

डाला/सोनभद्र। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला चढ़ाई पर गुरुवार की देर रात मुर्गों से भरी एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पिकअप पूरी तरह जलकर खाक हो गई और उसमें लदे हजारों मुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिकअप वाराणसी शक्तिनगर मार्ग से होते हुए हाथीनाला की ओर जा रही थी। चढ़ाई के दौरान अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने स्थिति बिगड़ती देख वाहन सड़क किनारे खड़ा किया और अपनी जान बचाकर मौके से निकल गया।देखते-ही-देखते पूरी पिकअप आग का गोला बन गई। आग की लपटें दूर से दिखाई देने लगीं और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहन में भरे मुर्गे बाहर निकलने का कोई रास्ता न मिलने के कारण जिंदा जल गए, जिससे मौके पर हृदय विदारक दृश्य देखने को मिला।घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पिकअप और उसमें लदा पूरा माल जल चुका था। घटना के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *