घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दुरप्रयोग पर एफआईआर दर्ज 

Spread the love

 अवैध ढंग से घरेलू गैस की रि-फीलिंग का धंधा चलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई 

चन्दौली। जिला आपूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम ने बताया कि शमशेर कुशवाहा निवासी मोहरगंज मार्केट चहनियाँ तहसील सकलडीहा द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डरों से गैस रिफिलिंग कर गैस की कालाबजारी करते हुए पाया गया। 

उप जिलाधिकारी सकलडीहा के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की टीम जिसमें पूर्ति निरीक्षक अमित प्रसाद चहनिया, पूर्ति निरीक्षक विक्रान्त श्रीवास्तव सकलडीहा व पूर्ति लिपिक बिपिन कुमार गुप्ता चहनिया द्वारा थानाध्यक्ष बलुआ से सम्पर्क कर पुलिस बल के साथ पहुंचे तो दुकान का शटर खुला हुआ था। अन्दर जाकर देखने पर पाया गया कि भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेण्डर (इण्डेन, भारत एवं एचपी) गैस सर्विस तथा 5 किग्रा के बिना ब्रान्ड के सिलेण्डर रखे मिले। दुकान के अन्दर घरेलू गैस सिलेण्डरों के अलावा 02 (दो) रिफिलर एंव 18 प्रेशर रेगुलेटर और भारी मात्रा में बरामद सिलेण्डर,165 अदद विभिन्न जनपदीय गैस एजेन्सियों की पासबुक बरामद हुई जिस पर (धारा 173 बी एन एस एस के तहत) प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आपूर्ति निरीक्षक ने कहा कि इस तरह काला बाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।

निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक अमित प्रसाद, पूर्ति निरीक्षक विक्रान्त श्रीवास्तव सकलडीहा व पूर्ति लिपिक बिपिन कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, मोहरगंज पुलिस चौकी, अल्ताफ अहमद कास्टेबल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *