ट्रक के धक्के से पिता की मौत, पुत्र घायल

Spread the love

मृतक ट्रेजरी ऑफिस से रिटायर कर्मचारी थे 

अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित छातो गांव के पास हनुमान घाटी के समीप बुधवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल घायल हो गए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा लाने पर चिकित्सक ने पिता हृदयनाथ पांडेय को मृत घोषित कर दिया गया ।

प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया की  वार्ड नं 18 न्यू कालोनी राबर्ट्सगंज सोनभद्र निवासी 40 वर्षीय मनीष पांडेय पुत्र हृदय नाथ पांडेय 75 वर्षीय हृदय नाथ पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय पदमाकर पाण्डेय दोनो लोग बाइक से चुनार स्थित किसी मंदिर में दर्शन पूजन करके वापस अपने घर सोनभद्र लौट रहे थे की  थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित छातो गांव के पास हनुमान घाटी के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया जिससे पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा उपचार के लिए लाया जहां पर चिकित्सकों ने हृदय नाथ पाण्डेय को मृत घोषित कर दिया । वही घायल मनोज पांडेय को प्राथमिक उपचार  के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया । प्रभारी निरीक्षक ने बताया की शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए मिर्जापुर भेज दिया गया है । वही ट्रक की तलाश की जा रही है।बताया जाता हैं की मृतक ट्रेजरी ऑफिस सोनभद्र के रिटायर कर्मचारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *