मुंसिफ मजिस्ट्रेट को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी मुंसिफ कोर्ट में तैनात सिविल जज जूनियर डिवीजन को दुद्धी कोर्ट से भावभीनी विदाई दी गई। सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रशांत सिंह का तबादला गोंडा जिला में हुआ हैं। तबादला होने के बाद बुधवार को दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन द्वारा विदाई दी गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि अपने  डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कई सराहनीय फैसले किए हैं जो याद किया जायेगा। सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रशांत सिंह ने विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुद्धी के अधिवक्ताओं का कार्यकाल के दौरान अच्छा सहयोग रहा। यहां के अधिवक्ता अपने क्लाइंट को न्याय दिलाने के सकारात्मक बहस करते हैं। मैंने भी अपने कार्यकाल में पूरी कोशिश किया कि दोनों पक्षों की पूरी बात सुनकर नियमानुसार निर्णय की जाय। वहीं सिविल जज जूनियर डिवीजन अरुण सिंह का तबादला औरया हो गया।उन्हें भी बुधवार को दुद्धी कचहरी से गाजे-बाजे के साथ विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *