स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

*उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं जनपदवासियों को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी* 

*चंदौली/ चंदौली जनपद में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य संगठनों में ध्वजारोहण किया गया. विभिन्न स्थानों पर, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया एवं राष्ट्रगान किया गया और कर्मचारियों ने देशभक्ति के संकल्प लिए। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वीर बलिदानियों को याद किया गया एवं उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने पौधारोपण कर उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों एवं नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके लिए छोटे-छोटे कदम बड़े बदलाव ला सकते हैं।  जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट परिसर में फलदार (आम) का पौधरोपण किया गया। कहा कि आजादी का यह पर्व हमें अपने देश की एकता, स्वतंत्रता और सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाता है। अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन कर राष्ट्र के विकास में योगदान कर सकता है।  उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का कोई कार्य हो उसे समय से और बेहतर कार्य करते हुए जिले का नाम रोशन करें। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी उत्साह और अनुशासन के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझते हुए राष्ट्रभक्ति के संदेश को आगे बढ़ाया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि०रा० राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *