अधिक वजन या मोटापा कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है – प्रधानमंत्री

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी गई 

सोनभद्र।  देश के प्रधानमंत्री की मन की बात नगर के वार्ड नंबर 8 के बूथ नंबर 14 पर रेडियो पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में रविवार को सुनी गई। मन की बात में पीएम ने कहा कि इस बार महिला दिवस पर नारी-शक्ति को समर्पित होगी। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, नवाचार किया है, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को, वो अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी। कहा कि अधिक वजन या मोटापा कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है। हम सभी मिलकर छोटे-छोटे प्रयासों की मदद से इस चुनौती से निपट सकते हैं। इसके लिए पहला कदम यह है कि आप तय कर लीजिए कि हर महीने 10 प्रतिशत कम तेल का उपयोग करेंगे। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप तेल खरीदते समय ही पहले की तुलना में 10 प्रतिशत कम तेल खरीदें। यह मोटापे को कम करने की दिशा में एक अहम कदम होगा। नीरज चोपड़ा और निखत ज़रीन ने भी कम किया है मोटापा। मन की बात कार्यक्रम में ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और बॉक्सिंग चैंपियन निखत ज़रीन का उदाहरण देते हुए कहा कि इन लोगों ने भी दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाते हुए मोटापे की समस्या पर काबू पाकर मिसाल पेश की है। मोटापे से निजात पाने के लिए सभी लोगों को नियमित व्यायाम करना, डाइट पर कंट्रोल करना और वजन को कंट्रोल रखना जरूरी है। भारत की अंतरिक्ष यात्रा पर कहा कि हमारी स्पेस यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी। इसमें कदम-कदम पर चुनौतियां थीं, लेकिन हमारे वैज्ञानिक, विजय प्राप्त करते हुए, आगे बढ़ते ही गए। समय के साथ अंतरिक्ष की इस उड़ान में हमारी सफलताओं की सूची काफी लंबी होती चली गई। लॉन्च व्हीकल का निर्माण हो, चंद्रयान की सफलता हो, मंगलयान हो, आदित्य एल-1 या फिर एक ही रॉकेस से, एक ही बार में, 104 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजने की अभूतपूर्व मिशन हो-इसरो की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। बीते 10 वर्षों में ही करीब 460 सैटेलाइट्स लॉन्च की गई हैं और इसमें दूसरे देशों की भी बहुत सारी सैटेलाइट्स शामिल हैं। इस मौके पर विनोद सोनी सभासद, शशिकांत पांडेय, उत्कर्ष पांडेय, अजय पांडेय, आफताब अंसारी, सूरज, रवि कसेरा, देवेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *