सोनभद्र जनपद से 3 वर्ष पश्चात हुआ गैर जनपद भदोही स्थानांतरण
सोनभद्र। थाना करमा के थाना प्रभारी राजेश सिंह का जनपद सोनभद्र से 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने के पश्चात गैर जनपद भदोही में स्थानांतरण हो गया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने पिछले वर्ष 12 अप्रैल 2025 को करमा थाने का पदभार ग्रहण किया था और 12 अप्रैल,2026 को पूरे 1 वर्ष 1 दिन बाद गैर जनपद भदोही स्थानांतरण हो गया। स्थानांतरण की खबर इलाके में फैलते ही लोगों का जनसैलाब थाना परिसर में उमड़ पड़ा। इस मौके पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष को उपस्थित आगंतुकों ने भावभीनी विदाई दी।
गौरतलब है कि वे अपने कार्यकाल में अपराध और अपराधियों पर पैनी नजर रखते थे तथा कभी भी कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किये। उनका कहना था कि पुलिस का पहला दायित्व क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्रथम प्राथमिकता है। विदाई समारोह में सेराज अहमद, एस.आई. जितेन्द्र यादव, मनोज सिंह, जयराम सिंह, जयशंकर यादव, का.संदीप सिंह, विशाल चौहान, राजू इत्यादि मौजूद रहे।
