केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को किया जाये लाभान्वित – मण्डलायुक्त

Spread the love

आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल ने की सी0एम0 डैशबोर्ड, फ्लैगशिप कार्यक्रमों की समीक्षा 

 सोनभद्र। आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, मिर्जापुर बाल कृष्ण त्रिपाठी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सी0एम0 डैशबोर्ड,फ्लैगशिप कार्यक्रमों की समीक्षा किये, इस दौरान मा0 मण्डलायुक्त ने आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में अधिकारियों समीक्षा करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तत्परता के साथ सुनिश्चित किया जाये, जिससे ज्यादा से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जा सकें। उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के समय शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए, जिससे शिकायत के निस्तारण से वह भी संतुष्ट हो सकें।
 बैठक में मण्डलायुक्त ने पूर्व में किये गये भ्रमण के दौरान दिये गये निर्देश के अनुपालन की समीक्षा किये, बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सहजन के वृक्ष लगाने के निर्देश दिये गये थे, की  प्रगति की समीक्षा किये और निर्देशित किये कि सहजन का वृक्ष लगाया जाये और उसे सुरक्षा के दृष्टिगत उसका संरक्षण भी किया, जिससे वृक्ष बड़ा होकर छाया देेने के साथ ही उसके फल का उपयोग भी किया जा सकें। समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से सहजन का पौधा कितने दिनों में तैयार होता है, के संबंध में जानकारी प्राप्त किये, जिस पर उनके द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, जिस पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंडल आयुक्त ने जनपद में प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की, तो आधार कार्ड बनाने की प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोडल अधिकारी कहा कि आधार कार्ड बनाने की प्रगति में यदि सुधार नहीं होता तो संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही के लिए शासन पर पत्राचार की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
इसी प्रकार से मण्डलायुक्त ने पी0एम0 कुसुम योजना के अंतर्गत लघु सीमांत कृषकों को सोलर पंप की स्थापना के संबंध में भी समीक्षा किये और निर्देशित किये कि सभी पात्र व्यक्तियों को पी0एम0 कुसुम योजना से लाभान्वित किया जाए, इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सम्बन्धित अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि गरीब व पात्र व्यक्तियों को आवास से वंचित न रखा जाए, यदि किसी के द्वारा आवास के नाम पर धनराशि की मांग करता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल से मरीजों की दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाए, बाहर की दवा न लिखी जाए, मुख्य चिकित्साधिकारी अपने स्तर से सभी डाक्टरों का जायजा लेते रहें।
 समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्विनी कुमार, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी गण, तहसीलदार गण सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *