प्रभावी पर्यावरणीय आंकड़ा संग्रह, विश्लेषण और प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए क्षमता निर्माण पहल आवश्यक – शंकर नागाचारी

Spread the love

सीएमपीडीआई द्वारा जेएसपीसीबी के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

रांची ।  सीएमपीडीआई ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) के अधिकारियों के लिए आज सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची में पर्यावरणीय आंकड़ा संग्रह और विश्लेषण के तकनीकी और परिचालन पहलुओं पर केन्द्रित एक-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। संस्थान के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कहा कि प्रभावी पर्यावरणीय आंकड़ा संग्रह, विश्लेषण और प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए क्षमता निर्माण पहल आवश्यक हैं, जो स्थायी पर्यावरण प्रबंधन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कारक है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेएसपीसीबी के कुल 35 अधिकारियों ने भाग लिया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सैंद्धातिक और व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को सुदृढ़ पर्यावरण प्रयोगशाला संचालन और प्रदूषण नियंत्रण तकनीकों की समझ विकसित की गयी। जेएसपीसीबी के अधिकारियों ने कोयला खनन और उससे जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए सीएमपीडीआई की एनएबीएल मान्यता प्राप्त पर्यावरण प्रयोगशाला और अत्याधुनिक भूगर्भ-संग्रहालय का भी दौरा किया। जेएसपीसीबी के अधिकारियों ने प्रशिक्षण पर अत्यधिक संतोष व्यक्त किया और कार्यक्रम के आयोजन के लिए सीएमपीडीआई प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *