ईस्टर्न कोलफ़ील्डस लिमिटेड का वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह आयोजित 

Spread the love

आसनसोल। ईस्टर्न कोलफ़ील्डस लिमिटेड का वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2024 का अंतिम दिन समारोह 21 मई, 2025 को आसनसोल के रवींद्र भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ईसीएल के विभिन्न श्रेणी के खानों, पीएमई और वीटी सेंटर्स के साथ-साथ डब्ल्यूबीपीडीसीएल, सेल, डीपीएल, सीईएसई लिमिटेड की कुछ नजदीकी कैप्टिव खानों के सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

खान सुरक्षा महानिदेशक  उज्ज्वल ताह ने मुख्य अतिथि के रूप में शुभ अवसर की शोभा बढ़ाई। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा ने समारोह की अध्यक्षता की। डीजीएमएस के केन्द्रीय और पूर्वी क्षेत्र के उप महानिदेशक श्री सुप्रियो चक्रवर्ती ने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस समारोह में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सभी कार्यकारी निदेशकगण  शामिल हुए। डीजीएमएस के केन्द्रीय और पूर्वी क्षेत्रों के सभी संबंधित निदेशक और खान सुरक्षा उप निदेशक समारोह में उपस्थित थे। विभिन्न श्रमिक संघों के सभी कॉर्पोरेट सुरक्षा बोर्ड के सदस्य भी समारोह में उपस्थित रहे। इस समारोह में ईसीएल मुख्यालय के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, एजेंट, प्रबंधक, विभिन्न खदानों, वीटी और पीएमई सेंटर्स के कर्मचारी उपस्थित थे। विभिन्न सांस्कृतिक समूहों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे इस शानदार समारोह में और अधिक रंग भरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *