सी एच सी स्टॉप की लापरवाही से गर्भवती के पेट में ही बच्चा मरा, परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर किया हंगामा

Spread the love

महिला को रामनगर स्थित एक निजी हास्पिटल ले गए परिजन, चल रहा है इलाज ,महिला की हालत गंभीर

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डिलेवरी के लिए भर्ती एक महिला के पेट में रविवार को बच्चा मर गया इसके बाद भर्ती महिला की हालत बिगड़ते देख परिजन महिला को रामनगर वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए जहां महिला का ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला गया। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पेट में बच्चा मरने की जानकारी परिजनों को हुई तो दर्जनों की संख्या में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच गए और जमकर हंगामा किया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत किया और तहरीर लेकर वापस भेजा।

नगर के चौक बाजार निवासी विशाल विश्वकर्मा की पत्नी अंजली विश्वकर्मा 25 वर्ष को पहला बच्चा होने वाला था। पेट में दर्द सहित अन्य तकलीफ होने पर परिजनों ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला चिकित्सक विहीन होने के कारण एनम को दिखाया एनम ने दवा देकर घर भेज दिया लेकिन अंजली को आराम नहीं मिला तो परिजन शनिवार को लेकर पुनः सी एच सी पहुंचे तो महिला नर्स ने मरीज को भर्ती कर लिया और ड्रिप लगाया और दवा दिया लेकिन कोई आराम नहीं मिला और अंजली दर्द से तड़पती रही। परिजन अन्यत्र ले जाने की जिद करते रहे लेकिन नर्स ठीक हो जाने की बात करती रही। रविवार को सुबह एक अन्य नर्स ने अपने निजी अस्पताल में मरीज को लेकर चलने की बात परिजनों से किया तो परिजन नहीं माने और अंजली की स्थिति बिगड़ते देख रामनगर स्थित निजी चिकित्सालय में चले गए। जहां चिकित्सक ने बताया की अंजली के पेट का बच्चा लगभग चौबीस घंटे पहले ही मर चुका है।

इस बात की खबर अहरौरा स्थित परिवार के अन्य लोगों को लगी तो दर्जनों की संख्या में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच गए वहां कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं था इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। अंजली के पति विशाल विश्वकर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी नगर आशीष सिंह ने किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और तहरीर लेकर कार्रवाई की बात कहीं। इस संबंध में अंजली के चचेरे ससुर रविशंकर विश्वकर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक और नर्सों पर कार्रवाई की मांग किया।चौकी प्रभारी नगर आशीष कुमार सिंह ने बताया की तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *