डीएम ने दीपावली पर्व की जनपद वासियों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

सोनभद्र। जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह ने जनपद वासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना किया।  उन्होंने दीपों के पर्व को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर मनाने की अपील की है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि वह पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पटाखों का कम से कम प्रयोग करें, पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े अवश्य रहें, कम आवाज वाले पटाखे ही जलाएं ताकि आस-पास कहीं प्रदूषण न फैले, खासकर चिकित्सालयों, बीमार व्यक्तियों के आस-पास पटाखे जलाने से परहेज करें। उन्होने यह भी अपील किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिये जरूरी है कि ग्रीन पटाखें जलाये जाये। पटाखों के कारण होने वाले वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य समस्या की सम्भावनायें बनी रहती है, वायु प्रदूषण से बच्चों, बुजुर्गाे और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों का आवाहन करते हुए कहा है कि दीपावली के पावन पर्व पर असहाय, गरीब व्यक्तियों के बीच जाकर उनमें त्योहार की खुशियां बांटने का काम करें। जिलाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों से यह भी आवाहन किया कि अपने को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *