दुद्धी तहसील समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनी समस्याएं

Spread the love

कई अधिकारियों को लगाई फटकार,जमीनी विवाद को मौके पर जाकर सुलझाने के निर्देश

सोनभद्र। शनिवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह व एसपी अभिषेक वर्मा दुद्धी तहसील सभागार मे आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी।इस दौरान उन्होंने जमीनी विवाद को पुलिस और राजस्व की टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग, आपूर्ति विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान जब श्रम विभाग से संबंधित समस्या आयी तो श्रम विभाग के अधिकारी के बुलाने पर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हाजिर हो गया, डीएम साहब उससे पूछताछ कर ही रहे थे कि डीएलसी हाजिर हो गए तो डीएम साहब ने पूछा कि आप डीएलसी हैं तो ये कौन हैं इसके बाद थोड़े समय डीएलसी भी चुप रहे इसके बाद उन्होंने बताया कि स्थानीय कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। एक ही विभाग के दो लोगों के हाजिर होने और एक दूसरे को अच्छे से नहीं पहचानने को लेकर उन्होंने तुरंत एसडीएम को पत्र लिखकर कारण बताओं नोटिस जारी करने का आदेश दिया। डीएम एवं एसपी की जन सुनवाई होने के कारण तहसील में फरियादियों की भीड़ लगी रही।

  इस दौरान जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने जुलुस के साथ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर दुद्धी को जिला बनाने की मांग रखी इसके अलावा व्यापार मंडल ने फुटकर सब्जी दुकानदारों की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया और मांग किया कि तहसील सामने खाली पड़ी जमीन को कटीले तार से घेरने से पहले सब्जी दुकानदारों का हल निकाला जाय ताकि उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न न हो सके। तहसील समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने आधा दर्जन से अधिक दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किए और अन्य जरूरत मंद का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, डीएफओ कमल कुमार, सीएमओ पियूष राय, एसडीएम निखिल यादव, सीओ राजेश कुमार राय, बीडीओ राम विशाल चौरसिया, दिनेश कुमार मिश्रा, उत्कर्ष सक्सेना, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *