वृद्धाश्रम में मिष्ठान के साथ दीपावली उपहार वितरित

Spread the love

सोनभद्र। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर लोढ़ी स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्ध माताओं व बुजर्गाे के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। इस दौरान उनके द्वारा वृद्धों, विधवाओं को मिष्ठान, दीप, मोमबत्ती, फल-फूल, स्वेटर व शाल उपहार इत्यादि वितरित कर जिलाधिकारी द्वारा उनसे संवाद करते हुए कुशल क्षेम पूछे व उनके बारे में जानकारी ली गयी और खुशियां बांटते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गयी। उन्होंने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कई बुजुर्ग अपने परिवार से अलग इस वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। ऐसे बुजुर्गों की देखभाल करना हम सब का दायित्व है ताकि वे बेहतर ढंग से जीवन व्यतीत करते हुए खुश रहे। इसके अतिरिक्त जनपद वासियों को दिपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी, उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग व वृद्ध माताओं को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी जायें। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के रह रहे जो बुजुर्ग जिनके साथ कोई नहीं रहता उनके साथ मिलकर दीपावली की खुशियां मनाये। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, वृद्धा आश्रम संचालक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *