मण्डल रेल प्रबंधक ने संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

Spread the love

  प्रयागराज । मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के ‘संकल्प सभागार’ में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 कर्मचारियों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया । इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन, मो. मुबश्शिर वारिस; वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, यूसी शुक्ला, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/समन्वय, अकांशु गोविल;वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर/कोचिंग, शिव सिंह; वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, मो. जावेद अख्तर; वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर / समन्वय, प्रमोद कुमार; वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/कोचिंग,  हरिमोहन; वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/सामान्य, अखिलेश कुमार; एवं अन्य अधिकारी व निरीक्षक उपस्थित रहे I

मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज ने कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने संरक्षा के क्षेत्र में जिम्मेदारी से कार्य करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोक जा सका। आप सभी को भविष्य में इसी तरह से अच्छा कार्य करना है, आपके बेहतर कार्य से आपके साथी कर्मचारियों को अधिक अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है । रेल का सुरक्षित और संरक्षित परिचालन हम सभी की जिम्मेदारी है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने हाट एक्सल, फ़्लैट टायर, हैंगिंग पार्ट, हैवी ब्रेक बाइंडिंग, स्प्रिंग ब्रोकन असामान्य आवाज, यात्री का गाड़ी से गिरना जैसी घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही की, और संरक्षा को सुनिश्चित किया। 

मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल से पुरस्कार प्राप्त करने वाले 20 कर्मचारी लोको पायलट/प्रयागराज छिवकी, बृजेश कुमार राय; सहा.लोको पायलट/प्रयागराज  छिवकी, अखिलेश यादव; लोको पायलट/प्रयागराज छिवकी, कृष्ण कान्त पाल; सहा.लोको पायलट/ प्रयागराज छिवकी, सुरेन्द्र कुमार यादव; लोको पायलट/प्रयागराज,  एन.ए. सिद्दीकी;  सहा.लोको पायलट/प्रयागराज, शिवम मिश्रा; ट्रैक मेंटेनर-IV/पनहाई, शुभम यादव; ट्रेन मैनेजर/न्यू कानपुर, शेखर दीक्षित; स्टेशन अधीक्षक/सकतेशगढ़, उमेश चन्द; पॉइंट्समैन/इरादतगंज, श्रीमती रिंकी देवी; पॉइंट्समैन/भाउपुर, सचिन कटियार; स्टेशन मास्टर/जसरा,  राजेश कुमार पाण्डेय; पॉइंट्समैन/जिगना, अवधेश कुमार यादव; पॉइंट्समैन/अजायबपुर, मथुरा मीना; स्टेशन मास्टर/ पसहीकला, मुकेश कुमार; स्टेशन अधीक्षक/वैर, हरषी लाल मीना; तकनीशियन कारपेंटर-I/ कै&वै/टूण्डला, सुरेश चन्द्र; वरि. खण्ड अभियंता/कै&वै/जीएमसी, विनोद कच्छप; हेल्पर/ कै&वै/मानिकपुर, उमेश कुमार एवं अवर अभियंता/कै&वै/जीएमसी, रामरुप मीना हैं । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *