जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

Spread the love

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में जिला सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े मामलों में पात्र लाभार्थियों को देय सहायता राशि का भुगतान निर्धारित समय के भीतर सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई कर भुगतान की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए। प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।बैठक में अपर जिलाधिकारी वि./रा. श्री वागीश कुमार शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित समिति के सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *