फार्मर रजिस्ट्री हेतु ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष अभियान – जिलाधिकारी

Spread the love

सोनभद्र।  जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि 30 अप्रैल 2025 को जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान की तिथि नियत की गयी है। उन्होंने जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान/राशन डीलर के माध्यम से कृषकों को सी0एस0सी0 भेज कर पंजीकरण कराये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किये हैं, उक्त कार्य की निगरानी जिला पंचायत राज अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा की जाएगी, इस दौरान जनपद की समस्त सी0एस0सी0 खुली रहें तथा कृषक बंधुओं के पंजीकरण में पूर्ण योगदान के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सकारात्मक सहयोग प्रदान करेंगे, जिन ग्राम पंचायतों में कैंप की तिथि निर्धारित है, उन ग्रामों के सभी कृषक बन्धु कैंप में जाकर आवश्यक लाभ अवश्य उठाएं, किसी प्रकार की समस्या होने पर समाधान के लिए उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी व सम्बन्धित तहसीलदार से सम्पर्क कर सकते हैं।
 जिलाधिकारी ने जनपद के कृषक बंधुओं से अपील की है कि अपने निर्धारित सी0एस0सी0 केन्द्रों में जाकर अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *