जिलाधिकारी ने संकुलधारा पोखरे का निरीक्षण किया

Spread the love

*अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाले सामुहिक विवाह की तैयारियों हेतु निरीक्षण किया*

वाराणसी। आज जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार ने खोजवां स्थित संकुलधारा पोखरे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अधिकारियों द्वारा पावन संकुलधारा पोखरे पर अक्षय तृतीया तिथि 30 अप्रैल पर आयोजित होने वाले 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह के सन्दर्भ में तैयारियों को देखा गया। सामूहिक विवाह शहर के गणमान्य सामाजिक लोगों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 

 सामूहिक विवाह के दौरान पोखरे के चारों ओर वेदियां तथा एक मुख्य मंच बनाया जायेगा। इसके अलावा वर एवं वधु पक्ष के लोगों के भोजन एवं वाहन पार्किंग आदि का इंतजाम पोखरे से लगायत स्कूल परिसर और मैदान में किया जाएगा। सम्पूर्ण आयोजन दिन में होगा। 

जिलाधिकारी ने कहा कि साफ-सफाई, पार्किंग, सड़क और गलियां मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, पोखरे की सफाई और विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था आदि के सही ढंग से किया जाय।  इस दौरान एसीपी टी सरवन,एडीएम सिटी आलोक वर्मा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव , समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *