जिलाधिकारी ने किया एनटीपीसी नबीनगर द्वारा निर्मित स्वास्थ्य केंद्र का उद्धघाटन 

Spread the love

एनटीपीसी नबीनगर ने किया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण

औरंगाबाद/ जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बुधवार को एनटीपीसी नबीनगर द्वारा निर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्धघाटन किया। नबीनगर प्रखंड के अंकोरहा ग्राम स्तिथ इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एनटीपीसी नबीनगर ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत करवाया है। इस लोकार्पण कार्यक्रम में पॉवर प्लांट के प्रयोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निर्देशक  एल के बेहेरा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, औरंगाबाद डॉ विनोद कुमार सिन्हा भी उपस्तिथ रहे।

उ‌द्घाटन के बाद औरंगाबाद जिलाधिकारी  श्रीकांत शास्त्री ने  एल. के. बेहेरा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार सिन्हा के साथ भवन का निरीक्षण किया और आशा व्यक्त की कि यह भवन ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। सारी जरुरी सुविधाओं से युक्त इस नवनिर्मित भवन को एनटीपीसी नबीनगर ने बिहार सरकार को सौंप दिया है, जहां अब अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अंकोरहा का संचालन किया जाएगा।

इस नए स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एनटीपीसी नबीनगर द्वारा ग्रामीण समुदायों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी नबीनगर अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम एवं नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत परियोजना से सटे क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *