जनगणना की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Spread the love

सोनभद्र। आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपादित किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनगणना से जुड़े सभी मास्टर ट्रेनर एवं गणना कार्य में लगाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने डिजिटल जनगणना के सफल क्रियान्वयन के लिए तकनीकी संसाधनों, इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा उपकरणों की अग्रिम जांच के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार कर सभी संबंधित कार्मिकों को समय रहते सूचित करने को कहा, जिससे प्रत्येक कर्मचारी को ऐप और सॉफ्टवेयर के उपयोग की पूर्ण जानकारी मिल सके। साथ ही जनगणना कार्य हेतु एक अलग कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए गए, जिससे व्यय एवं संसाधनों का समुचित प्रबंधन किया जा सके।बैठक में अपर जिलाधिकारी वि./रा. श्री वागीश कुमार शुक्ला, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मूकल आनंद पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *