ठंड में जरुरतमंदो को कंबल प्रदान करना पुनीत कार्य – जिलाधिकारी
चंदौली।पीडीडीयू नगर क्षेत्र में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे, उपजिलाधिकारी पी डी डी यू नगर अनुपम मिश्रा उप जिलाधिकारी/ अधि अभि नगर पालिका पी डी डी यू नगर राजीव मोहन सक्सेना एवं तहसीलदार के साथ पी डी डी यू नगर क्षेत्र के गांव नई बस्ती अलीनगर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया।
पूरे कार्यक्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जरूरतमंदो को अपने हाथों से कंबल दिया।जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में सरकारी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को अपनी किसी भी समस्या के लिए जिला मुख्यालय को सूचित करने का आग्रह किया एवं उसके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी को अपने बच्चों को शिक्षित करने एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन सभी लोगों सरकार द्वारा संचालित लाभप्रद योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित हो चाहे राशन कार्ड हो,आयुष्मान गोल्डन कार्ड सहित अन्य जितनी भी सरकार की योजनाएं है। उन्होंने कहा कि इसी तरह जितने भी जरूरतमंद लोग है उनको चिन्हित कर उनकी जरूरतों का सत्यापन कर योजनाओं का लाभ दिया जाए।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
