जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बहेराडाड़ का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय बहेराडाड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन कार्य करते पाये गये। जिलाधिकारी ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनके बौद्धिक स्तर का जायजा लिये और बेहतर शिक्षण कार्य के लिए अध्यापक, अध्यापिकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 69 में से 52 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्राधानाचार्य को पंजीकृत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को अधिकाधिक बढ़ाने के निर्देश दिये।

NTPC

   उन्होंने कहा कि पंजीकृत छात्र-छात्रा विद्यालय आये, इसके लिए अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाये। उन्होंने मीनू के अनुसार बनने वाले भोजन के सम्बन्ध में बच्चों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त किये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में बनाये जा रहे रसोई कक्ष का जायजा लिये और मीनू के अनुसार बनाये गये भोजन के बारे में रसोइयों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि निर्धारित मीनू के अनुसार विद्यालय में भोजन तैयार कर बच्चों को समय से दिया जाये। विद्यालय में परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर किया जाये। उन्होंने विद्यालय में पीने के पानी की स्थिति, शौचालय, दिव्यांग शौचालय, किचन में खाद्यान्न की स्थिति का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिये। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहित विद्यालय प्रधानाचार्या, अध्यापक, अध्यापिका उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *