जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण

 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा जनसामान्य, बीएलए के समक्ष ड्राफ्ट सूची पढकर सुनाई गई

NTPC

सोनभद्र। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा जनसामान्य, बीएलए के समक्ष ड्राफ्ट सूची पढकर सुनाया गया  और मौके पर उपस्थित मतदाताओं को आगाह किया कि सुनाई जा रही सूची को ध्यान से सुनें, जिससे बूथ के सही मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने भ्रमण के दौरान निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत विधानसभा रावर्टसगंज के राजा महेश इण्टर कालेज रावर्ट्सगंज के मतदेय स्थलों बूथ सं0 21,22,23,24,25,26 पर बीएलओ द्वारा जनसामान्य व बीएलए के समक्ष आलेख्य निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाया गया। जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा अपने मतदेय स्थल पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मतदेय स्थल पर फार्म-6,7, 8 एवं घोषणा पत्र की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई। उक्त के साथ ही जिन मतदाताओं के नाम आलेख्य मतदाता सूची में नहीं हैं, उनसे फार्म-6 एवं घोषणा पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया। जनसामान्य के अवलोकन के लिए आलेख्य मतदाता सूची की पीडीएफ जनपद की वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। यदि उक्त मतदाता सूची में किसी निर्वाचक का नाम छूट गया है अथवा कोई संशोधन अपेक्षित है तो संबंधित मतदाता फार्म-6 मय घोषणा पत्र (नए मतदाताओं के लिए), फार्म-7 (मतदाता सूची से नाम अपमार्जन के लिए) एवं फार्म-8 (मतदाता सूची में प्रविष्टि में संशोधन अथवा स्थानान्तरण किए जाने के लिए) में पूर्ण विवरण भरकर एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर बीएलओ को उपलब्ध करा दें।
इस दौरान मतदाताओं को यह भी सूचित किया गया कि यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, दावा अथवा आपत्ति हो तो वे संबंधित बीएलओ को निर्धारित प्रपत्रों पर अवगत करा सकते हैं। विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उप जिला निर्वाचन अधिकारी व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ), बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रह कर समीक्षा की गई। सम्बन्धित नामित अधिकारी द्वारा विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण किया, इस अवसर पर जनसामान्य एवं बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति रहीं। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्रों में सम्बन्धित सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया, उनकी उपस्थिति में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों में  बनाये गये बूथों पर मतदेय स्थलों पर सूची का वाचन कराया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *