प्रयागराज। इफको महिला चेतना क्लब ने लेटे हुए बजरंग बली बड़े हनुमान मंदिर के पास निशुल्क भोजन प्रसाद व शीतल पेय जल का वितरण किया। इफको महिला चेतना क्लब की अध्यक्षा विनीता कुदेशिया ने कहा कि गर्मी के मौसम में भक्तों को भोजन प्रसाद व शीतल पेय जल का वितरण करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आगे भी इफको महिला चेतना क्लब इस तरह के कार्यक्रम करती रहेगी। इस अवसर पर महिला चेतना क्लब की सदस्य मीनू भंडारी, नुपूर परासर, पूनम वर्मा, अलका गुप्ता, किरन भदवार, रश्मि अग्रवाल, नीरू सक्सेना तथा गीता सिंह मौजूद रही।
इफको महिला चेतना क्लब द्वारा निःशुल्क भोजन प्रसाद व शीतल पेय जल का वितरण
