भदोही जनपद के प्रमुख मंदिरों पर देवी गायन, दुर्गा सप्तशती पाठ, अखण्ड रामायण पाठ, भजन कीर्तन की गूंज

Spread the love

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन के विशेष अभियान ‘‘मिशन शक्ति-5’’ के अन्तर्गत चैत्र नवरात्रि/श्रीराम नवमी पर आयोजित हुआ देवी गायन, दुर्गा सप्तशती पाठ, अखण्ड रामायण पाठ, भजन कीर्तन 

भदोही / शासन के निर्देश के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन के विशेष अभियान ‘‘मिशन शक्ति-5’’ के अन्तर्गत चैत्र नवरात्रि/श्रीराम नवमी के अवसर पर जिलाधिकारी विशाल सिंह के कुशल निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी की पर्यवेक्षण में जनपद के चयनित मन्दिरों पर सूचना एवं संस्कृति विभाग के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्यपूर्ण देवी गायन, दुर्गा सप्तशती पाठ, अखण्ड रामायण पाठ, भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। 

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मॉ दुर्गा के 09 स्वरूपों की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं की सहभागिता के साथ जनपद में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नवरात्रि की शुभ तिथियों पर जनपद के देवी मन्दिरों एवं शक्तिपीठों में बालिकाओं एवं महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए महिलाओं की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा लागू किये गये कानूनों का वृहद प्रचार-प्रसार सूचना विभाग विभिन्न नारी शक्ति फोल्डर, पत्रिकाएं व अन्य विभागों द्वारा विशेष अभियान संचालित कर किया जा रहा है। 

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी ज्ञानप्रकाश द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के चयनित मन्दिरों-हनुमान मन्दिर मतेथू पर स्थानीय लोक कलाकार घनश्याम शुक्ला, सीतामढ़ी पर विष्णु यादव, सेमराध नाथ धाम सुरेन्द्र यादव, हनुमान मन्दिर पीडब्ल्यूडी आवासीय परिसर पर रमेश भॅवरा, चमुहा महावीर मन्दिर समधाखास पर अजय दूबे, चौगुना मन्दिर सुरियावा पर दीनानाथ यादव, बाबा हरिहर नाथ मन्दिर पर लक्ष्मी रागिनी, शक्तिपीठ डेरवा पर विजय शंकर, चकवा महावीर मन्दिर पर दीपक मस्ताना, रामजानकी मन्दिर पर प्रियंका बागी, बाल्मिकि मन्दिर पर वशिष्ठ, बडे़ शिव धाम मन्दिर पर राजेश परदेशी, दीपक सरोज, प्रदीप कुमार यादव द्वारा हनुमान मंदिर,मतेथु सहित अन्य कलाकारों द्वारा अष्टमी एवं श्रीरामनवमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्यपूर्ण देवी गायन, दुर्गा सप्तशती पाठ, अखण्ड रामायण पाठ, भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का समन्वय सम्बन्धित तहसीलों में समस्त उप जिलाधिकारी, विकास खण्डों में खण्ड विकास अधिकारी सहित जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार एवं सहायक पयर्टन अधिकारी बृजेश यादव द्वारा किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *