मदारपुर में गड़ई नदी पर बनेगा नए पुल का  डिजाइन, विधायक रखेंगे मुख्यमंत्री के सामने पूरा प्रकरण 

Spread the love

मड़िहान व चकिया विधायक ने मौके पर पहुंच कर दोनों जिलों के अधिकारियों से की वार्ता 

अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा चकिया रोड पर स्थित मदारपुर गांव के पास गड़ई नदी पर पिछले कई वर्षों से बन रहे पुल की डिजाइन गलत होने का विरोध स्थानीय ग्रामीण कर रहे हैं।

बुधवार को दूसरी बार मौके पर पहुंचे विधायक रमाशंकर सिंह पटेल व चकिया विधायक कैलाश आचार्य मौके पर उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति की जानकारी लेने के बाद उपस्थित दोनों जिलों के ए ई भूपेंद्र सिंह, पंकज कुमार, सुनील मौर्य से वार्ता किया तो अधिकारियों ने दोनों तरफ पाइप लगाने का प्रस्ताव दिया इसको ग्रामीणों ने खारिज कर दिया।

ग्रामीणों की मांग थी की पुल काफी ऊंचा बनाया गया है जिसमें दोनों तरफ मिट्टी भरने के बाद दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाएंगी।

ग्रामीणों की मांग है पुल में चार ताखा बनाया जाए वर्तमान में दो बना है।

चार बनने के बाद ढलान कम हो जाएगा।

इस पर दोनों विधायकों ने कहा की पुल का दूसरा डिजाइन बनवाने के लिए दो तीन दिन में मुख्यमंत्री से मिलकर बातों को रखा जाएगा और पुल का डिजाइन बदला जाएगा।

तब तक दोनों किनारों पर मिट्टी भरने का काम स्थगित रहेगा।

मौके पर दोनों जिलों के कई गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *