एनटीपीसी कुडगी में जीईएम-2025 की बालिकाओं के लिए दंत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Spread the love

विजयपुरा। एनटीपीसी कुडगी में 29 मई 2025 को जीईएम-2025 की बालिकाओं के लिए एक विशेष दंत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन मिताली महिला समिति के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अंजू झा ( मिताली महिला समिति की अध्यक्ष) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समिति समाज में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देती है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए सतत प्रयासरत है।

शिविर में बालिकाओं के दांतों की जांच की गई और उन्हें मौखिक स्वच्छता एवं दंत स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्य में प्रमुख भूमिका निभाई डॉ. लेखी ने, जिन्होंने बालिकाओं को दांतों की देखभाल के लिए आवश्यक उपायों जैसे नियमित ब्रशिंग, फ्लॉसिंग और समय-समय पर जांच की महत्ता पर प्रकाश डाला।

डॉ. लेखी ने बालिकाओं को सरल भाषा में समझाया कि सही आदतों के ज़रिए वे अपने दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकती हैं। यह दंत शिविर न केवल बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सफल प्रयास रहा, बल्कि उन्हें अपने समग्र जीवनशैली के महत्व को भी समझाने में सहायक सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *