दीपिका महिला संघति ने बोंडामुंडा ग्राम पंचायत में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Spread the love

राउरकेला । इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) की सी.एस.आर. पहल की अग्रणी भागीदार दीपिका महिला संघति (डी.एम.एस.) ने 25 फरवरी को बिसरा ब्लॉक के बंडामुंडा ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। दीपिका महिला संघति की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता वर्मा ने शिविर का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत की। उनके साथ डी.एम.एस. की उपाध्यक्षा श्रीमती प्रभाती मिश्र और श्रीमती रीता रानी, ​​सचिव (डी.एम.एस.), सुश्री सारिका कुमार और डी.एम.एस. के अन्य शासी निकाय सदस्य और स्वेछाकर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर महा प्रबंधक (सी.एस.आर.), सुश्री मुनमुन मित्रा, सहायक महा प्रबंधक (सी.एस.आर.), टी.बी.टोप्पो और आर.एस.पी. के सी.एस.आर. विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

डी.एम.एस. टीम की डॉक्टर उषा नायक ने ग्रामीणों की जाँच और उपचार में मदद की। इस शिविर से बंडामुंडा ग्राम पंचायत क्षेत्र के लगभग 90 रोगियों को लाभ मिला। डॉक्टर के पर्चे के अनुसार मरीजों को मुफ्त दवाइयाँ वितरित की गईं I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *