बोकारो स्टील प्लांट द्वारा 13 पंचायतों को क्रिकेट किट वितरित

Spread the love

बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत खेल एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आसपास के गांवों की 13 पंचायतों को क्रिकेट स्पोर्ट्स किट का वितरण किया। यह कार्यक्रम सेक्टर-2 स्थित बोकारो हस्तशिल्प केंद्र में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हैसाबातू (ईस्ट),  हैसाबातू (वेस्ट), तांतरी साउथ, गोराबाली नॉर्थ, नारायणपुर, कांड्रा, चैनपुर, सिजुआ, कनारी, नरकारा, करहरिया पुनर्वास, टांड़ बालीडीह तथा मराफारी पुनर्वास पंचायतों के लिए पूर्ण क्रिकेट किट उपलब्ध कराए गए। वितरण समारोह में संबंधित पंचायतों के मुखिया, खिलाड़ी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 13 गांवों को क्रिकेट किट सौंपे गए।इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों में राजू महतो, बबीता देवी, रवि शंकर कुमार, मंजू देवी, शाजहान खातून, बारिक अंसारी, राकेश बाउरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बीएसएल की ओर से जीएम (सीएसआर)  पी.पी. चक्रवर्ती एवं सीएसआर टीम के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *