धनबाद। कोयला भवन मुख्यालय बीसीसीएल केंद्रीय सलाहकार समिति (सीसीसी बोर्ड) सदस्यों के साथ एक समन्वय बैठक का आयोजन हुआ। अध्यक्षता सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने की। अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, ओएसडी/वित्त, राजेश कुमार, महाप्रबंधक (समन्वय) धनराज आखरे, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज, महाप्रबंधक (प्रशासन) अर्पण घोष, विभागाध्यक्ष (सीएसआर/औद्योगिक संबंध) सुरेन्द्र भूषण सहित कोयला भवन मुख्यालय के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीसीसीएल सीसीसी बोर्ड के सम्मानित सदस्यगण आर.तिवारी (बीसीएमयू), अर्जुन सिंह (केआईएमपी), भौमिक महतो (डीसीकेएस), गोपाल मिश्रा (जेएमएस), हरि प्रसाद पप्पू (बीसीकेयू) तथा भवानी बंधोपाध्याय (यूसीडब्लूयू) ने अपनी सहभागिता की। बैठक में आगामी 12 फरवरी को विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत देशव्यापी हड़ताल, कोयला उत्पादन तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई, जिसमें सभी बोर्ड सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

सभा को संबोधित करते हुए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय सलाहकार समिति, प्रबंधन और कर्मचारी संगठनों के बीच रचनात्मक संवाद का एक प्रभावी मंच है, जो संस्थान की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे संगठन की प्रगतिशील नीतियों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव तथा सकारात्मक सहयोग प्रदान करें। प्रस्तावित 12 फरवरी की हड़ताल के संदर्भ में उन्होंने सभी सदस्यों से इस पर पुनर्विचार करने तथा श्रमिकों को जबरन इसमें भाग लेने के लिए बाध्य न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल अपने कर्मियों के कल्याण, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति पूर्णतः समर्पित है, और सभी संगठनों का दायित्व है कि वे इसमें यथासंभव सहयोग करें।सदस्यों ने प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का संवाद संस्थान में सहयोग एवं विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का समापन विभागाध्यक्ष (औद्योगिक संबंध) सुरेन्द्र भूषण द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
