हर न्याय पंचायत में खुलेगी सहकारी समिति- जगदीश सिंह पटेल 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर / नगर पालिका क्षेत्र के सत्यान गंज मोहल्ले में स्थित सहकारी समिति परिसर में  शुक्रवार को अयोजित  होली मिलन समारोह व किसान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सहकारी बैंक मिर्जापुर सोनभद्र के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल ने कहा की किसानों की सुविधाओ के लिए अब प्रत्येक न्याय पंचायत में सहकारी समिति खुल रही है जिससे किसानों को लाभ मिलेगा और दूर नहीं जाना पड़ेगा।

सहकारी समिति में अयोजित किसान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जगदीश सिंह पटेल अध्यक्ष सहकारी बैंक मिर्जापुर सोनभद्र ने कहा की किसानों के उत्थान के लिए सहकारी समिति से के माध्यम से कई योजनाएं चलाई जा रही है किसानों को चाहिए की समिति से सम्पर्क कर इसका लाभ ले।

इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित राजेंद्र प्रसाद शास्त्री संरक्षक, भाकियू लोकशक्ति ,हरिशंकर सिंह पटेल किसान नेता व भारतीय जनता पार्टी जिला महासचिव , बजरंगी कुशवाहा प्रदेश मुख्य सचिव भाकियू लोक शक्ति उत्तर प्रदेश धर्म देव उपाध्याय जिलाध्यक्ष,मनोज सोनकर मंडल अध्यक्ष भाजपा ने भी किसानों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया ।

इसके पूर्व 151 किसानों को मुख्य अतिथि ने अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह महादेव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार त्रिपाठी व प्रमोद केसरी ने संयुक्त रूप से किया ।  आयोजन मंडल डायरेक्टर सहकारी समिति अहरौरा कौशल कुमार सिंह, डा जयशंकर मौर्य, शिव बली सिंह, रामराज बिंद, सचिव उमेश कुमार राकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *