सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र के सी.पी.पी.-1 में अनुकरणीय प्रयासों के लिए ठेका श्रमिक पुरस्‍कृत

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) के कैप्टिव पावर प्लांट-1 (सी.पी.पी.-1) में 22 फरवरी, 2025 को आयोजित एक पुरस्कार समारोह में, त्वरित  मान्यता योजना के तहत बीस ठेका श्रमिकों को पुरस्‍कृत किया गया। मुख्‍य महा प्रबंधक (पावर),  दीपक रॉय ने समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्‍य महा प्रबंधक (सुरक्षा और अग्निशमन सेवाएँ), सुश्री आशा एस कार्था, सी.पी.पी-1 के महा प्रबंधक (ओ एवं एम),  एन  सी परिडा, महा प्रबंधक (इलैक्ट्रिकल),  बी.वी.दाश और सी.पी.पी.-1 के महा प्रबंधक (मेकानिकल), जयवीर सिंह उपस्थित थे। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुरस्कार प्रदान किए, प्राप्तकर्ताओं को उनके संबंधित क्षेत्रों में सर्वोत्तम सुरक्षा प्रथाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्‍कृत किया।

सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने एक मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने और सर्वोत्तम सुरक्षा प्रथाओं का पालन करके शून्य-हानिकारक कार्यस्थल प्राप्त करने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया। 

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक और विभागीय सुरक्षा अधिकारी (सी.पी.पी.-1)  रघुवीर सिंह, सी.पी.पी.-1 के दो वरिष्ठ प्रबंधक,  तोष लाल पटेल और श्री विकिल मालवे एवं उप प्रबंधक (सी.पी.पी.-1),  पी के त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *