डीएम की अध्यक्षता में  राजातालाब तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Spread the love

 *समस्त अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों/संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण – जिलाधिकारी

     *सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें  -सत्येन्द्र कुमार

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजातालाब तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये। 

 सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने पर जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 148 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से जिलाधिकारी द्वारा 12 प्रार्थना पत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया गया।  इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *