सेल, राउरकेला इस्पात सयंत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस-2025 के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता आयोजित 

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला स्टील प्लांट (आर.एस.पी) के सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग (एस.ई.डी) ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2025 के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला आयोजित की। 25 फरवरी, 2025 को आर एंड सी लैब कॉन्फ्रेंस हॉल में एक सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 50 कर्मचारियों ने भाग लिया। 27 फरवरी को ठेका श्रमिकों के लिए एक और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 35 ठेका श्रमिकों ने भाग लिया।

28 फरवरी को एक सुरक्षा गीत प्रतियोगिता में 7 नियमित कर्मचारियों और 16 ठेका श्रमिकों ने भाग लिया। 25 फरवरी को एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी  आयोजित की गई, जिसमें 22 नियमित कर्मचारियों और 15 ठेका श्रमिकों ने भाग लिया। 1 मार्च, 2025 को ठेका श्रमिकों के लिए एक खतरा खोज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस बीच, 3 मार्च को टूलबॉक्स टॉक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 7 नियमित कर्मचारियों और 16 ठेका मजदूरों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।  महाप्रबंधक (एस ई डी),  पी एस ठाकरे और सहायक महाप्रबंधक (एस.ई.डी),   बी के पाढ़ी ने कार्यक्रमों का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *