आओ चले गाँव की ओर बूथ करो मजबूत, कांग्रेस की बैठक में दिया गया नारा 

Spread the love

 अहरौरा, मिर्जापुर / नगर के सहुवाईन  पोखरा स्थित हरि सरोवर लान में रविवार को दोपहर में  कांग्रेस पार्टी की आओ चले गाँव की ओर बूथ करो मजबूत कार्यक्रम के तहत बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डा शिव कुमार पटेल ने बताया की कांग्रेस पार्टी के मुखिया राहुल गांधी  के सन्देश को गांव गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

जिलाध्यक्ष ने कहा की राहुल गांधी शुरु में ही बता दिए थे की वर्तमान सरकार गोल गोल घुमा कर लूट रही है टैक्स कम करने के नाम लोगो को लुट रही है ।हमारी पार्टी के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह की आर्थिक नीति की पूरे विश्व में सराहना होती थी ।

आज नितिन गटकरी कहते है कि टोल टैक्स लगाने का फैसला स्टेट हाइवे और नेशनल हाईवे पर साठ किलोमीटर पर टोल टैक्स होना चाहिए लेकिन यहां पन्द्रह किलोमीटर की परिधि में तीन तीन टोल टैक्स है जो जनता को लूट रहे हैं सड़को की हालत खराब है लेकिन टोल टैक्स देना है । जिलाध्यक्ष  नगर के प्रत्येक वार्डो में जाकर लोगों कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में हुई उपलब्धियों को बताया । बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया ।  इस अवसर पर पूर्व पी सी सी सदस्य कंदर्प आनंद,जिला उपाध्यक्ष गुलाब पांडेय, जिला महासचिव तुलसी दासगुप्ता, इस्तियाक अहमद ,नगर उपाध्यक्ष सभासद मो सलीम , नगर महासचिव सभासद इरशाद आलम, नगर कोषाध्यक्ष सुरेश केशरी ,दया मौर्य, , पुर्व सभासद असलम  अंसारी ,रितेश पांडेय,अशोक अग्रहरि,जसवीर सिंह अंसारी,ओम प्रकाश पाण्डेय , इंद्रदेव शर्मा  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *